Aam Ka Ped – Akbar Birbal Ki Kahani: एक समय की बात है, बादशाह अकबर की दरबार लगी हुई थी कि तभी उसमे राम और श्याम नाम के दो भाई आए। दोनों भाई आपस में एक आम के पेड़ का मालिक होने के लिए झगड़ा कर रहे थे।

राम ने कहा “बादशाह अकबर उस आम के पेड़ को मैंने लगाया था। “

इतने में श्याम ने कहा “नहीं बादशाह उस आम के पेड़ को मैंने लगाया था और जब उस आम के पेड़ पे फल आने शुरू हो गए तो राम मेरे आम के पेड़ को छीनना चाहता है। “

बादशाह अकबर के सामने ही दोनों भाइयो ने एक दूसरे पर चोर होने का आरोप लगाना शुरू कर दिया। बादशाह अकबर को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि वह कैसे साबित करे की उस आम के पेड़ का असली मालिक कौन है।

बादशाह अकबर ने बीरबल को इस समस्या का समाधान ढूंढ़ने के लिए कहा।

बीरबल ने कुछ सोचा और फिर कहा कि उस आम के पेड़ को दोनों भाइयो के बीच दो भागो में बराबर से काट दो।

इतना सुन सब हैरान थे की बीरबल ऐसा क्यों कर रहे है और इस तरह वह कैसे असली मालिक का पाता लगा सकते है।

बीरबल की यह बात सुन राम बिल्कुल भी खुश नहीं था। क्योकि राम अकेला उस आम के पेड़ का मालिक बनना चाहता था। किन्तु श्याम तो पेड़ को काटने की बात सुनकर ही बहुत परेशान था।

बीरबल ने दोनों भाइयो की तरफ देखा और कहा महाराज “श्याम ही उस पेड़ का असली मालिक है “

बादशाह अकबर ने पूछा “बीरबल तुम इस बात को कैसे कह सकते हो की असली मालिक श्याम है राम नहीं ?”

बीरबल ने कहा “महाराज श्याम ने उस पेड़ का पालन पोषण किया है। इसीलिए श्याम ने उस पेड़ को काटने की बात पर चिंता जताई है और राम को पेड़ काटने वाली बात से कोई परेशानी नहीं है ,क्योकि राम ने पेड़ की सेवा नहीं की।

जिससे यह बात साफ़ और स्पष्ट रूप से समझ आती है कि राम का उस आम के पेड़ पर कोई हक नहीं है और श्याम ही उस पेड़ का असली मालिक है।

बीरबल की ये बात सुन सभी दरबारियों ने भी अपनी सहमती जताई। आखिर में बादशाह अकबर ने भी श्याम को उस पेड़ का असली मालिक घोषित कर दिया और राज दरबार को वही समाप्त कर दिया गया।

अकबर-बीरबल की अन्य कहानियां :

शिक्षा

इस कहानी से हमे यह सिख मिलती है की किसी भी चीज को केवल अपना बोल देने से वो चीज आपकी नहीं हो जाती। किसी भी चीज पर आपको उसका हक तब मिलता है जब आप उससे जुडी जिम्मेवारियों को अपनाते है। यदि आपको Aam Ka Ped – Akbar Birbal Ki Kahani से कुछ भी नया जानने को मिला हो तो इसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ शेयर अवशय करे। धन्यवाद!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here