Amazing Facts About Elephants: दोस्तों पुरे विश्व में अनेक प्रकार के पशु ,पक्षी पाए जाते है लेकिन उन सब में से सबसे भारी और विशाल पशु हाथी है। हाथी का शरीर बहुत विशालकाय होता है। हाथी एलिफैन्टिडी कुल और प्रोबोसीडिया गण का प्राणी है। वर्तमान समय में Elephants की केवल दो ही प्रजाती पाई जाती है ऍलिफ़स (Elephas) और लॉक्सोडॉण्टा (Loxodonta)। इसके अलावा पहले के समय में हाथियों की एक और प्रजाती पाई जाती थी मैमथ। जो अब विलुप्त हो चुकी है।

लॉक्सोडॉण्टा (Loxodonta) प्रजाती की भी दो और प्रजातिया पाई जाती है – अफ़्रीकी या इसे बुश और सवाना हाथी के नाम से भी जाना जाता है तथा – अफ़्रीकी जंगलो का हाथी। लेकिन कुछ शोधकर्ताओ का यह मानना है कि दोनों अफ़्रीकी जातिया एक ही है। कुछ अन्य का मानना है की पश्चिमी अफ्रीका का हाथी चौथी प्रजाति है। लॉक्सोडॉण्टा (Loxodonta) प्रजाती अफ्रीका में पाई जाती है और ऍलिफ़स (Elephas) प्रजाती भारत में।

यदि आप Amazing Facts About Elephants और रोचक तथ्य जानना चाहते है तो आज का हमारा ये लेख आपके लिए बहुत सहायक हो सकता है इसीलिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े।

आइये जानते है हाथियों के बारे में अन्य रोचक :-

  1. दुनिया की अलग अलग जगह से प्राप्त हुए जीवाश्म से पता चलता है कि 5 करोड़ साल पहले हाथियों की करीब 170 प्रजातिया पाई जाती थी।यह जीवाश्म ऑस्ट्रेलिया और अंटार्टिका को छोड़ कर हर जगह पाई गए थे।
  2. हाथी एक दिन में ज्यादा से ज्यादा केवल ४ घंटे ही सोते है।
  3. हाथी कभी भी बैठ कर या लेट कर नहीं सोते ,बल्कि हाथी खड़े खड़े ही सो जाते है।
  4. हाथियों की दृस्टि बहुत कमजोर होती है।
  5. हाथियों के कान इतने बड़े होने के बावजूद भी हाथियों के सुनने की क्षमता कम होती है।
  6. अफ्रीकन हाथियों के कान भारतीय हाथियों के कानो से बड़े होते है।
  7. हाथी एक ऐसा इकलौता जानवर है जिसके चार घुटने होते है और वह कूद भी नहीं सकता।
  8. अफ़्रीकी हाथियों का वजन लगभग 6000 किलो होता है और उचाई 3.2 मीटर तक होती है। जबकि एशियाई हाथियों का वजन लगभग 4000 किलो तक होता है और उनकी उचाई 2.7 मीटर होती है।
  9. मादा हाथी का गर्भकाल लगभग 22 महीने का होता है। केवल १ मामलो में ही जुड़वाँ बच्चे पैदा होने की संभावना होती है।
  10. मादा हाथी 4 साल में एक बच्चे को जन्म देती है। नवजन्मे बच्चे का वजन 112 किलो तथा उचाई 83 सेंटीमीटर तक होती है।
  11. एक हाथी की चमड़ी लगभग एक इंच मोटी है। हाथी अपनी सूंड से निचे गिरा हुआ एक छोटा सा सिक्का भी उठा सकता है।
  12. हाथी की सूंड उसके ऊपरी होठ और नाक से जुडी हुई होती है।
  13. हाथियों का दिमाग सभी जानवरो में सबसे बड़ा होता है।
  14. हाथी इतना विशाल होने के बावजूद हमेशा झुंड में रहता है। नर हाथी 12 से 15 वर्ष की आयु में अपने झुण्ड को छोड़ देते है। इसीलिए हाथियों के झुण्ड में ज्यादातर बच्चे और मादा हाथी ही पाई जाती है।
  15. हाथियों के दाँत उसके पुरे जीवन काल में बढ़ते रहते है। अफ़्रीकी हाथियों के 4 दाँत होते है।
  16. हाथियों की उम्र औसतन 70 साल तक की होती है।
  17. हाथी के शरीर का सबसे मुलायम हिस्सा उनके कान के पीछे का होता है जिसे क्नुले (Knule) कहते है। हाथियों को संभालने वाले लोग अपने पैरो का इस्तेमाल करके क्नुले के जरिये हाथियों को निर्देश देते है।
  18. हाथी अपने कानो की सहायता से अपने शरीर का तापमान नियंत्रित करते है। हाथी अपनी कानो को हिलाकर अपने शरीर की गर्मी को बाहर निकाल देता है।
  19. हाथी एक दूसरे से बात करने के लिए बहुत कम Frequency का इस्तेमाल करते है जिसे हम इंसान सुन भी नहीं सकते।
  20. हाथी अपनी सूंड में 2.5 गैलन तक पानी भर सकते है।
  21. हाथी भी इंसानो कि तरह Left Handed या Right Handed होते है।
  22. हाथी अपने पैरो का इस्तेमाल अपने साथी को दूर से पहचानने के लिए भी करते है। क्योकि जब हाथी चलता है तो उससे जमीन में एक अलग तरह की कम्पन पैदा होती है जिससे वे अपने दूसरे साथी को पहचान लेते है।
  23. हाथी की आंत की लम्बाई 19 मीटर तक की होती है।
  24. हाथी अपनी सूंड से 770 Pound तक का वजन उठा सकता है।
  25. हाथी की आखो की पलकों की लम्बाई 5 इंच लम्बी होती है। जो उनकी आँख की एक तिहाई लम्बाई जितनी होती है। जो आखो को सूखने से रोकने में मदद करती है।
  26. कॉफ़ी के बड़े बड़े और महंगे ब्रांड जैसे Black Ivory Coffee थाईलैंड की कंपनी Black Ivory Coffee Company Ltd. का प्रॉडक्ट है। जिसे हाथियों द्वारा खाए गए Arabica Coffee Beans को उनके मल से इकट्ठा कर बनाई जाती है।
  27. हाथी का अपनी शक्ति पर पूरा पूरा नियंत्रण होता है। हाथी अपनी सूंड से एक अंडे को बिना तोड़े उठा सकता है।
  28. हाथी की सूंड का वजन लगभग 400 Pound तक का होता है फिर भी ये बहुत फुर्तीले होते है।
  29. हाथी की सूंड में उंगली (Finger) जैसे उपांग होते है। जो अफ़्रीकी हाथियों में दो और एशियाई हाथियों में एक पाई जाती है। जिसकी सहायता से हाथी छोटी से छोटी चीज को उठा सकता है।
  30. हाथियों के पास इंसानो की तरह स्तन होते है। जो उनकी छाती पर उनके अग्रपादों के बीच होते है। एक हथिनी के शैतान उसकी पहली गर्भवस्ता के दौरान दिखाई देते है ,उससे पहले तक नर और मादा हाथी एक जैसे ही दिखते है।
  31. हाथियों के झुंड का मुखिया एक मादा हाथी होती है जिसकी उम्र 12 से 15 वर्ष की होती है।

ये भी जरूर पढ़े:

FAQ: Amazing Facts About Elephants

Q1. हाथी के दाँत का इस्तेमाल कहाँ किया जाता है ?

Ans: हाथी के दातो का इस्तेमाल आभूषण बनाने में किया जाता है। जैसे गले में पहनने के लिए हार और हाथो में पहनने के लिए चुडिया। हाथी के दाँत का इस्तेमाल बटन बनाने में भी किया जाता है।

Q2. हाथी के दाँत इतने महंगे क्यों बिकते है ?

Ans- हाथी के दातो का इस्तेमाल आभूषण बनाने में किया जाता है। किन्तु इसका इतना महंगा होने की बड़ी वजह -समाज के कुछ बड़े लोग है। जिनके लिए यह स्टेटस सिम्बल का विषय बन गया है। इसी वजह से हाथी के दाँत इतने महंगे बिकते है।

Q3. हाथी के दाँत की कीमत कितनी है ?

Ans- हाथी के दाँत की कीमत लगभग 3,300 डॉलर प्रति पाउंड की होती है।

Q4. वर्तमान समय में हाथियों की कितनी प्रजातिया पाई जाती है ?

Ans- वर्तमान समय में केवल दो ही प्रजाती पाई जाती है ऍलिफ़स (Elephas) और लॉक्सोडॉण्टा (Loxodonta)। लॉक्सोडॉण्टा (Loxodonta) प्रजाती की भी दो और प्रजातिया पाई जाती है – अफ़्रीकी या इसे बुश और सवाना हाथी के नाम से भी जाना जाता है तथा – अफ़्रीकी जंगलो का हाथी। लेकिन कुछ शोधकर्ताओ का यह मानना है कि दोनों अफ़्रीकी जातिया एक ही है। कुछ अन्य का मानना है की पश्चिमी अफ्रीका का हाथी चौथी प्रजाति है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here