Interesting Facts About Tiger: बाघ विश्व का सबसे लोकप्रिय पशु है। इसकी गिनती विश्व के सबसे ताकतवर और शानदार पशुओ में होती है। बाघ जंगली बिल्लियों में सबसे बड़ी प्रजाति का होता है। बाघ भारत देश का राष्ट्रीय पशु होने के साथ साथ और भी कई देशो का राष्ट्रीय पशु है जैसे बांग्लादेश, मलेशिया और दक्षिण कोरिया। बाघ भारत, भूटान, कोरिया, नेपाल, अफगानिस्तान और इंडोनेशिया में सबसे ज्यादा देखने को मिलते है।
बाघ उन जीवो में से एक है जो हमेशा सुर्खियों में बने रहते है। कभी विलुप्त होने वाली प्रजातिया तो कभी कम संख्या होनी की खबर आती रहती है। पिछले 20 सालो में इनकी संख्या 96 % से घट गई है और अभी भी घटती ही जका रही है। एक रिसर्च के अनुसार ये अनुमान लगाया जा रहा है की 2070 तक बाघ पूरी तरह इस दुनिया से खत्म हो जाएंगे।
यदि आप Interesting Facts About Tiger और भी जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े। इस लेख को पढ़ने में ना ही केवल मजा आएगा बल्कि ये आपके ज्ञान को और बढ़ा देगा।
बाघ के बारे में रोचक तथ्य ( Interesting Facts About Tiger )
- बाघ का लैटिन नाम Panthera Tigris है। Panthera शब्द ग्रीक भाषा से लिया गया है। जिसका अर्थ है -शिकारी (Hunter) और Tigris शब्द पारसी भाषा से लिया गया है। जिसका अर्थ है -तेज(Fast) या तीर की तरह (Arrow-Like).
- बाघ बिल्लियों की प्रजाति का सबसे बड़ा जानवर है।
- वर्तमान समय में चीन में 50 से कम जंगली बाघ बचे है।
- भारत में बाघ के शिकार पर प्रतिबंध है। साथ में इसके शरीर के किसी भी अंग की बिक्री का निषेध है।
- बाघों के समूह को Streak और Ambush कहा जाता है।
- साइबेरियन बाघ (Siberian Tiger) सबसे बड़ा बाघ है।
- पुरे विश्व में बाघ शक्ति और जुझारूपन का प्रतीक माना जाता है।
- वर्तमान समय में केवल 13 देशो में ही बाघ पाए जाते है। जिनमे मिलाकर केवल 3900 बाघ ही बचे है। इस संख्या का 70% बाघ भारत में पाए जाते है।
- बाघों को 9(Spieces) में बता गया है।
- एक बाघ 25 साल तक जिन्दा रह सकता है और सबसे ज्यादा जीने वाला बाघ गुड्डू नाम का बाघ था। जो 26 साल तक जिन्दा रहा था।
- बाघ दूसरे जानवरो की नक़ल भी कर सकते है।
- लोगो को बाघों के लिए जागरूक करने के लिए 29 जुलाई को “World Tigers Day” मनाया जाता है।
- बाघ की लम्बाई 13 फ़ीट तक और वजन 363 किलो तक हो सकता है।
- बाघ एक रात्रिचर जानवर है। बाघ को रात में या अँधेरे में इनकी देखने की क्षमता इंसानो की तुलना में 6 गुना होती है।
- बाघ के कान के पीछे सफ़ेद रंग के धब्बे होते है ,जिन्हे “Ocelli” कहा जाता है। वैज्ञानिको का मानना यह है कि ये धब्बे बाघ के बच्चो को घने जंगलो में उनकी माता को ढूंढ़ने में मदद करता है।
- एक बाघ की दहाड़ 3km तक सुना जा सकता है।
- बाघ के शरीर पर 100 से ज्यादा धारिया पाई जाती है।
- साइबेरियन टाइगर (Siberian Tiger) के शरीर पर बंगाल टाइगर की तुलना में कम धारिया होती है। उनके शरीर पर धारिया काले रंग की न होकर भूरे रंग की होती है।
- बाघ के दौड़ने की रफ्तार 65km प्रति घंटा होती है।
- बाघ भारत देश का राष्ट्रीय पशु होने के साथ साथ बांग्लादेश, मलेशिया और दक्षिण कोरिया का भी राष्ट्रीय पशु है।
- सफ़ेद बाघों में एक अलग तरह का जीन पाया जाता है जो केवल 10000 बाघों में से किसी एक में ही पाया जाता है।
- बाघों की आँखों का रंग पीला होता है जबकि सफ़ेद बाघों की आँखों का रंग नीला होता है।
- बाघों की पूछ की लम्बाई उनके शरीर की लम्बाई का 1/3 होती है। जो उन्हें दौड़ते समय संतुलन बनाए रखने में सहायता करती है।
- पूर्ण व्यस्क बाघ 5 यार्ड (5m) ऊचा कूद सकता है और 9 यार्ड लम्बी छलांग लगा सकता है।
- बाघ के पंजे 4.7 इंच (12 सेंटीमीटर) की लम्बाई तक बढ़ सकते है।
- बाघ के ऊपर वाले दाँत 10 सेंटीमीटर की लम्बाई के होते है। जो इंसानो की उंगलियों के बराबर होते है।
- बाघ के पेअर गद्देदार होते है। जो इसे घात लगाकर शिकार तक पहुँचने में मदद करते है।
- बाघ के दाँत और जबड़े इतने मजबूत होते है की वे अपने शिकार का गला एक झटके में ही फाड़ सकते है।
- एक इंसान 20-30 दिनों तक भूखा रह सकता है और एक बाघ बिना खाए 2-3 हफ्ते तक जिन्दा रह सकता है।
- बाघ एक दिन में 16 घंटो तक सोता है।
- एक बाघ शिकार करने के बाद शिकार को अकेले कभी नहीं खाता। वह पहले मादा बाघ और शावकों के खाने के बाद ही खुद कुछ खाता है।
- बाघ के पंजे के निशान को Pug Mark कहते है।
- बाघ की यादाश इंसानो की यादाश की तुलना में ३० गुना ज्यादा होती है।
- बाघ की जीब खुरदरी होती है। जो शिकार की चमड़ी को छिलने में सहायता करती है।
- जीब खुरदरी होने के कारन बाघ नदी या तालाब से पानी को सोककर नहीं पी पाता। ये अपनी जीब को कप का आकर देते है और फिर उसमे पानी भरकर पीते है।
- एक बाघ का गर्भधारण काल 3.5 माह का होता है और मादा बाघ एक बार में 3 से 4 शावकों को जन्म देती है।
- जन्म के सात दिन तक शावक बाघ अंधे होते है।
- जन्म देने के बाद मादा बाघ शावकों की 2 साल तक देख रेख करती है।
- शावक बाघ जन्म के एक माह के बाद ही अपने आकर के चार गुना हो जाते है।
- नर शेर और मादा बाघ से जन्म लेने वाले बच्चो को Ligers कहते है और नर बाघ और मादा शेर के बच्चो को ‘Tigons’ कहा जाता है।
- बिल्ली के DNA का 95.6 % भाग बाघ के DNA से मेल खाता है।
- बाघों को तैरना बहुत अचे से आता है और वे लगातार 6km तक तैर सकते है।
- बाघ का सबसे पुराना जीवाश्म 2 मिलियन वर्ष पुराना है।
- बाघ 6 वर्ष की उम्र में mating करने लगता है और 33 वर्ष की उम्र तक हर साल दो बार mating करता है।
- काले बाजार में एक व्यस्क बाघ या मरे हुए बाघ की कीमत 1000 डॉलर तक है।
- सुमात्रन बाघ दुनिया में पाई जाने वाले बाघों की सबसे दुर्लभ प्रजाति में से एक है। पूरी दुनिया में ये केवल 400 से भी कम पाए जाते है।
ये भी जरूर पढ़े :
हम आशा करते है कि आज का ये लेख Interesting Facts About Tiger पसंद आया होगा। यदि ये लेख आपको पसंद आया हो और रुचिकर लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर अवशय करे। ऐसे ही नए नए फैक्ट्स पढ़ने के लिए हमे Subscribe कर ले। धन्यवाद