Sansar Ki Sabse Badi Cheej – Akbar Birbal Ki Kahani: एक समय की बात है बादशाह अकबर अपने मंत्रीगणों और अन्य दरबारियों के साथ अपने दरबार में बैठे थे और उस दिन दरबार में बीरबल मौजूद नहीं था। बादशाह अकबर बीरबल और उनकी चतुराई के दीवाने थे।
उस दिन बीरबल को दरबार में ना देखकर अन्य दरबारी ने बीरबल की बुराई बादशाह अकबर के सामने करनी शुरू कर दी । किसी ने बीरबल के बारे में कुछ कहा और किसी ने कुछ। एक ने कहा की हुजूर आपने बीरबल को वैसे ही इतना ख़ास बना रखा है ऐसा कोई काम या सवाल नहीं है जिसको हम नहीं कर सकते।
बादशाह अकबर ने कहा की बीरबल तुम सबसे ज्यादा चतुर है और इसी वजह से वो मेरे लिए ख़ास है। बीरबल हमेशा मेरे साम्राज्य की भलाई चाहता है और वो एक सच्चा हितैषी है।
अगर तुम अपने आप को बीरबल से ज्यादा चतुर समझते हो तो मेरे एक सवाल का जवाब दो।
सभी दरबारी डर गए लेकिन 4 दरबारी सामने आये जो की बीरबल की सबसे ज्यादा बुराई कर रहे थे।
बादशाह अकबर ने पूछा की तुम अगर खुद को बीरबल से ज्यादा चतुर समझते हो तो मेरे इस सवाल का जवाब दो , ये बताओ की “ऐसी कौन सी चीज है, जो संसार में सबसे बड़ी हैं।”
चारों दरबारी सोचने लग गए लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद कोई भी जवाब नहीं दे पाया। इसलिए उन चारो ने महाराज से कुछ समय की मोहलत मांगी।
बादशाह अकबर ने कहा की तुम चाहे कितना भी समय ले लो लेकिन मुझे इस सवाल का जवाब चाहिए वरना तू सभी सज़ा के हक़दार हो।.
उसके बाद चारों दरबारी दरबार से बाहर आ गए और उस सवाल का जवाब सोचने लगे। सोचते सोचते काफी समय बीत गया , कई दिन निकल गए लेकिन वो जवाब नहीं ढूंढ पाए। उन्होंने सोचा क्यों ना चारों मिलकर इस सवाल का कोई जवाब निकाले। इसलिए वो चारों एक जगह पर एकत्रित हुए और सवाल का जवाब सोचने लगे।
एक ने कहा की संसार की सबसे बड़ी चीज अल्लाह है तो दूसरे ने कहा की नहीं अल्लाह कोई चीज थोड़े ना है। हमे किसी चीज का नाम पता करना है जो इस संसार में सब बड़ी है।
फिर तीसरे ने कहा की इस संसार की सबसे बड़ी चीज भूख है। भूख के लिए इंसान कुछ भी कर सकता और किसी भी हद्द को पार कर सकता है। फिर चौथा बोला की नहीं भूख सबसे बड़ी चीज नहीं है क्यूंकि भूख को कुछ समय के लिए बर्दास्त किया जा सकता है।
काफी देर सोचने के बाद भी वो किसी जवाब तक नहीं पहुंच पाए और अब उनकी चिंता और बढ़ गई की अगर वो गलत जवाब देते है तो उनको बादशाह अकबर कड़ी से कड़ी सजा देगा।
इसलिए वो अपनी जान बचाने के लिए इसका जवाब पता करने के लिए बीरबल के पास जाते है।
बीरबल को वो अपनी सारी कहानी बताते और और प्रार्थना करते है की बीरबल अब तुम ही जो हमे बादशाह अकबर की सजा से बचा सकते हो।
बीरबल ने कहा की मैं तुम्हारे इस सवाल का जवाब दे सकता हु लेकिन उसका जवाब मैं दरबार में दूंगा और तुम सबको मेरा एक काम करना पड़ेगा।
तुम लोगो में से 2 लोग मेरी चारपाई को अपने कंधो पर उठाकर दरबार में लेकर जाओगे और तीसरा व्यक्ति में हुक्का और चौथा व्यक्ति मेरे जूते उठाकर दरबार में जाएगा।
बीरबल की ये बात सुनकर सभी हैरान हो गए लेकिन सजा से बचने के लिए वो सब ऐसा करने के लिए तैयार हो गए।
कुछ समय के बाद वो चारो और बीरबल दरबार में पहुंचे।
दरबार में पहुंचने के बाद जब सबको दरबारियों ने ऐसे आते हुए देखा तो सब हैरान थे की ये ऐसे क्यों आ रहे है।
बादशाह अकबर ने उन् चार दरबारियों से पूछा की बताओ मेरे सवाल का जवाब क्या है? कौन सी चीज इस संसार की सबसे बड़ी चीज है?
वो चारो उस सवाल का जवाब नहीं दे पाए और अपनी नज़रे झुका कर खड़े हो गए।
फिर बीरबल ने कहा की जहाँपनाह, इस संसार की सबसे बड़ी चीज जरूरत है। क्यूंकि जरूरत की वजह से ये चारो मेरी चारपाई , हुक्का और जूते दरबार में लेकर आये है।
बीरबल का जवाब सुनते ही सभी दरबारी समेत बादशाह अकबर भी खुश हो गए। वो इतने खुश हुए की उन्होंने चारों दरबारियों को भी माफ़ कर दिया और बीरबल की चतुराई की फिर से एक बार प्रशंशा की।
अकबर-बीरबल की अन्य कहानियां :
- दुनिया का सबसे खूबसूरत बच्चा (अकबर बीरबल की कहानी)
- अकबर बीरबल की कहानी – दूज का चांद
- अकबर बीरबल की कहानी – दो गधों का बोझ
- जितनी चादर उतने पैर पसारने चाहिए (अकबर बीरबल की कहानी)
इस कहानी से मिलने वाली सीख
इस कहानी से हमको सीख मिलती है की लोग अपनी गरज के लिए ही दूसरों का काम करते है। मैं उम्मीद करता हूँ की आपको Sansar Ki Sabse Badi Cheej – Akbar Birbal Ki Kahani पसंद आयी होगी। बीएस आपके इतनी गुजारिश करता हु इसको पाने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। धन्यवाद !