Sone Ki Bali Ki Kheti – Akbar Birbal Ki Kahani: वैसे तो बादशाह अकबर के महल में बहुत सारी कीमती वस्तुएं थी जो देखने अत्यंत सूंदर थी लेकिन उनके महल में एक फूलों का गुलदस्ता था जो की बादशाह अकबर को बहुत अच्छा लगता था।
एक दिन सफाई कर्मचारी बादशाह अकबर के कक्ष की सफाई कर रहा था तो गलती से वो फूलदान निचे गिर गया और उसके टुकड़े टुकड़े हो गए।
जब बादशाह अकबर अपने कक्ष में विश्राम करने के लिए आये तो उनको वो फूलदान दिखाई नहीं दिया। तब उन्होंने अपने सेवादारों से उस फूलदान के बारे में पूछा तो एक सेवक ने जवाब देते हुए कहा की महाराज जब सफाई कर्मी आपके कक्ष में आया था तो फूलदान यही पे रखा हुआ था।
बादशाह अकबर ने तुरंत दरबार बुलाया और कहा की सफाई कर्मी को तुरंत राजदरबार में आने के लिए कहो।
थोड़ी देर बाद सफाई कर्मी दरबार में पहुंच गया और वो बहुत डरा हुआ था , जब बादशाह अकबर ने पूछा की फूलदान कहाँ है तो वो इतना डरा हुआ था तो उसकी ये कहने की हिम्मत नहीं हुई की महाराज फूलदान गलती से टूट गया, उसने कहाँ की हुजूर मैं फूलदान अपने घर ले गया हु ताकि उसकी अच्छे से सफाई कर सकूं।
बादशाह अकबर ने सफाई कर्मी को वो फूलदान जल्द से जल्द वापस लाने के लिए कहा।
इतना सुनने के बाद वो सफाई कर्मी और डर गया और उसने फिर बादशाह अकबर को सारा सच बता दिया।
सफाई कर्मी के झूठ बोलने वाली बात को लेकर बादशाह अकबर काफी क्रोधित हो गए और उस सफाई कर्मचारी को कहा की एक जूठे व्यक्ति की मेरे राज्य में कोई जरूरत नहीं है। तुम आज ही ये राज्य छोड़कर चले जाओ। .
अगले दिन जब राजदरबार बैठा तो उसमे इस बात का जिक्र हुआ और सभी मंत्रीगण ने सलाह दी की महारज झूठ बोलना बिलकुल गलत है, इंसान को कभी भी झूठ नहीं बोलनी चाहिए। आपने कल सही किया की उस जूठे व्यक्ति को अपने राज्य से निकाल दिया।
सभा में बैठे सभी लोग हाँ में हाँ मिला रहे थे लेकिन बीरबल चुप बैठा था।
तब बादशाह अकबर ने पूछा की बीरबल क्या तुमको नहीं लगता की इंसान को कभी झूठ नहीं बोलनी चाहिए।
बीरबल कहता है की जहाँपनाह, हमें कभी ना कभी झूठ बोलना पड़ता है।
यह बात सुनते ही बादशाह अकबर ने कहा की बीरबल मैं नहीं चाहता की हमारे मंत्रीगण में कोई जूठा इंसान हो। इसलिए मैं चाहूंगा की आप भी मेरे मंत्रीगण को छोड़कर चले जाए। और आज के बाद तुम्हे राजदरबार में आने की कोई जरूरत नहीं है।
बीरबल ने कुछ बोलना चाहा लेकिन बादशाह अकबर कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। इसलिए मजबूरन बीरबल को राजदरबार छोड़कर जाना पड़ा।
घर जाते समय बीरबल को एक सुझाव आया और वो एक सुनार के पास गए और एक गेहूं की बाली देते हुए कहा की ऐसी ही हूबहू एक सोने की बाली बना दो।
अगले दिन बीरबल गेहू की बाली और सोने की बाली को लेकर बादशाह अकबर के दरबार चले गए।
बिरबल को देखकर बादशाह अकबर ने कहा की बीरबल मैंने तुम्हे यहां आने के लिए मना किया है तो तुम्हारी यहाँ आने की जरूरत कैसे हुई।
बीरबल ने कहा की महाराज मैं जानता हु की आपने मुझे यहां आने के लिए मना किया है और उसके लिए मैं आपसे माफ़ी चाहता हु। लेकिन मैं इस राज्य का एक जिम्मेवार नागरिक हूँ। एक ज्ञानी पंडित ने मुझे एक गेहू की बाली दी है जिसको अगर उपजाऊ जमीं में लगा दिया जाए तो यह सोने की बाली देगा और हम उस दुनिया के सबसे अमीर राज्य बन सकते है।
ऐसा सुनते ही बादशाह अकबर अपने मंत्रीगण और बीरबल के साथ उपजाऊ जमीन की तरफ चले गए।
वहां जाते ही बादशाह अकबर ने कहा की गेहूं की बाली को यहाँ लगा दिया जाए।
बीरबल ने कहा की हुजूर मैंने जैसे आपको बताया था की मैं कभी कभी झूठ बोलता हूँ। इसलिए मैं इस बाली को नहीं लगा सकता। उस ज्ञानी पुरुष ने कहा था की जिसने अपने जीवन में कभी झूठ नहीं बोली हो केवल वही व्यक्ति इस बाली को लगा सकता है। तभी इस बाली से सोना पैदा होगा।
बादशाह अकबर ने फिर अपने मंत्रीगण की तरफ इशारा करते हुए कहा की आप में से कोई भी आकर इस बाली को लगा दे। लेकिन कोई भी मंत्री बाली लगाने के लिए आगे नहीं आया।
बीरबल ने कहाँ की जहाँपनाह एक आप ही एक ऐसे व्यक्ति है जिसने कभी झूठ नहीं बोला तो अभी आप ही इस बाली को लगा दो।
बादशाह अकबर ने कहा की बीरबल मैंने भी कभी ना कभी झूठ बोला है इसलिए मैं भी इस बाली को नहीं लगा सकता।
इसके बाद बीरबल ने बादशाह अकबर को सारी सचाई बताई और बादशाह अकबर भी समझ गए की इंसान को कभी ना कभी झूठ बोलना पड़ता ही है।
अकबर-बीरबल की अन्य कहानियां :
- दुनिया का सबसे खूबसूरत बच्चा (अकबर बीरबल की कहानी)
- अकबर बीरबल की कहानी – दूज का चांद
- अकबर बीरबल की कहानी – दो गधों का बोझ
- जितनी चादर उतने पैर पसारने चाहिए (अकबर बीरबल की कहानी)
इस कहानी से मिलने वाली सीख
इस कहानी से हमें सीख मिलती है की हमेशा कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले सोच विचार जरूर करना चाहिए। मैं आशा करता हु की Sone Ki Bali Ki Kheti – Akbar Birbal Ki Kahani पसंद आयी होगी और मैं आपसे इतनी उम्मीद रखता हु की आप इसको अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करेंगे।