ब्रह्मांड के बारे में रोचक तथ्य

अगर ब्रह्मांड की की आयु की बात करें तो वह13.7 अरब साल मानी जाती है, जो की Big Bang (जब से ब्रह्मांड की उत्पत्ति हुई) से लेकर वर्तमान तक का समय है।

पृथ्वी के सबसे नजदीक का तारा प्रोक्सिमा सेंच्युरी है वैसे प्रोक्सिमा सेंच्युरी पृथ्वी के नजदीक दूसरा तारा है, पहले नंबर पर सूर्य आता है।

हम जिस ब्रह्मांड को देख सकते है, वह पुरे ब्रह्मांड का सिर्फ 5% ही है।

ब्रह्मांड में ग्रहों और तारो के बिच की दुरी बहुत ज्यादा है और इसको  किलोमीटर में नापना बहुत मुश्किल हो जाता है। इसलिए इस दुरी को नापने के लिए प्रकाश वर्ष का उपयोग किया जाता है।

अंतरिक्ष में अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा पहने जाने वाले Space Suite की कीमत लगभग 120 लाख डॉलर या इससे अधिक की होती है।

अंतरिक्ष को सबसे पहले दूरबीन की सहायता से गलीलियो (Galileo) ने देखा था।

पृथ्वी ब्रह्माण्ड का एक छोटा सा एक हिस्सा है, अगर इसकी तुलना सूर्य से करें, तो सूर्य के अंदर पृथ्वी जैसे 13 लाख ग्रह समा सकते है।