Funny Tongue  Twister For Kids

पके पेड़ पर पका पपीता, पका पेड़ या पका पपीता। पके पेड़ को पकड़े पिंकू, पिंकू पकड़े पका पपीता।।

एक ऊँचा ऊँट है, पूँछ ऊँची ऊँट की। पूँछ से भी ऊँची क्या, पीठ ऊँची ऊँट की ।

डाली – डाली पर नजर डाली, किसी ने अच्छी डाली, किसी ने बुरी डाली। जिस डाली पर मैंने नजर डाली, वो डाली किसी ने तोड़ डाली।।

चंदा चमके चमचम, चीखे चौक्कना चोर। चींटी चाटे चीनी, चटोरी चीनी खोर।।

नजर को नजर की नजर से यूँ न देखो। नजर को नजर की नजर लग जाएगी।।

समझ समझ के समझ को समझो, समझ समझना भी एक समझ है। समझ समझ कॆ जो ना समझे, मेरी समझ मे वो ना समझ है।।

जोजो को खोजो, खोजो जोजो को। जो जोजो को ना खोजो तो खो जाए जोजो।।

भगवान ने भेजे को भेजा पर ऐसे भेजे को क्यों भेजा, जिसमें भेजा हीं नहीं भेजा।

खड्ग सिंह के खड़कने से खड़कती हैं खिड़कियाँ। खिड़कियों के खड़कने से खड़कता है खड्ग सिंह।।