भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ड्रग केस, क्या है मामला?

भारती सिंह को भला कौन नहीं जानता, उनका नाम भारत की जानी मानी कॉमेडियन हस्तियों में लिया जाता है। भारती और उसके पति हर्ष लिंबाचिया की परेशानिया कम होने का नाम ही नहीं ले रही। हाल ही में एक बार फिर NCB ने ड्रग केस के मामले में भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दायर की है।

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ड्रग केस

सुशांत सिंह की मौत के बाद सीबीआई द्वारा की गई जांच में बॉलीवुड का ड्रग के साथ कनेक्शन उजागर हुआ था। तब से लेकर अब तक NCB यानी की नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो इस केस की जांच कर रही है। जिसमे बहुत सारे बॉलीवुड अभिनेता और अभिनेत्री NCB के निशाने पर है। इसी मामले की जांच के लिए NCB ने की जांच के दौरान कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के घर पर छानबीन की तो उनको उनके घर पर ड्रग्स बरामद हुई। जिसके फलस्वरूप कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया को कुछ दिन जेल की हवा खानी पड़ी।

इस ड्रग मामले के दौरान बड़ी मुश्किल से भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया को जमानत मिली थी। और कुछ समय के पश्चात यह मामला थोड़ा ठंडा पड़ गया। लेकिन अभी एक चौकाने वाली बात सामने आई है, एक बार फिर से NCB ने भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। हाल ही में NCB ने भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के खिलाब कोर्ट में 200 पेज का चार्जशीट दाखिल की है। इस मामले के पीछे पूरी क्या कहानी है, जानने के लिए इस लेख को अंत तक पढ़े।

NCB भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पीछे क्यों पड़ी है?

साल 2020 में NCB ने भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के घर पे छपा मारा था। इस छापेमारी के दौरान NCB ने भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के घर से 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया था। बाद में NCB के द्वारा भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया से पूछताछ की गई तो उन्होंने यह कबूल किया की वो ड्रग्स का सेवन करते हैं। जिसके बाद भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया पर एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20 (बी) (ii) (ए) (छोटी मात्रा में दवाएं शामिल हैं) और 8 (सी) (दवाओं का कब्जा) और 27 (दवाओं की खपत) के तहत मामला दर्ज किया गया था। कुछ दिन जेल में रहने के बाद भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया को जमानत मिल गई थी जिसके कारण मामला ठंडा पड़ गया।

इसी मामले की वजह से NCB भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पीछे पड़ी है और हाल ही में कोर्ट में भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट प्रस्तुत की है।

केस की सुनवाई कब शुरू होगी

फिलहाल भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया जमानत पर बाहर चल रहे हैं। लेकिन जल्दी ही उनकी मुश्किलें बढ़ने वाली है। NCB ने कोर्ट में भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ड्रग केस की चार्जशीट को दाखिल कर लिया है और इस केस की सुनवाई कभी भी शुरू हो सकती है। मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया से 15,000 रुपये की सुरक्षा राशि लेकर उनको जमानत दी थी। लेकिन उनकी जमानत को कभी भी ग्रहण लग सकता है और उनके केस की सुनवाई शुरू हो सकती है। अब इस केस में आगे क्या होगा, पूरी जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट से जुड़े रहिये।

क्या भारती सिंह और हर्ष को जेल हो सकती है

एजेंसी के द्वारा की गई जांच में क्या तथ्य मिले उनकी कोई पुख्ता जानकारी अभी तक बाहर नहीं आई है। लेकिन जब से NCB ने कोर्ट में भारती सिंह और उनके पति हर्ष के खिलाफ चार्जशीट दायर की है तो उनकी मुश्किलें बढ़ती हुई नज़र आ रही है। भारती सिंह और उनके पति हर्ष को एक बार फिर जेल जाना पड़ेगा इसका पर्दाफास तो केस की सुनवाई के बाद ही पता चलेगा।

भारती सिंह कॉमेडी के आलावा ऐसे करती है कमाई

Leave a Comment