Akbar Birbal Ki Kahani – Pehle Murgi Aayi Ya Anda: एक समय की बात है, बादशाह अकबर की राज दरबार लगी हुई थी कि तभी राजदरबार में एक ज्ञानी पंडित आते है। उन्होंने कहा महाराज मै आज आपसे यहा अपने कुछ सवालो के जवाब मांगने के लिए आया हूँ। कृपा कर मुझे मेरे सवालो के जवाब दे।
बादशाह अकबर ने कहा पूछो क्या सवाल पूछना चाहते हो।
लेकिन बादशाह अकबर पंडित के प्रश्नों के जवाब देने में खुद को असक्षम पाते है। जिसके बाद महाराज अपने दरबार के सलाहकार बीरबल को ज्ञानी पंडित के सवालो के जवाब देने के लिए कहते है।
राजदरबार में बैठे महाराज और सभी मंत्रीगणों को बीरबल पर पूरा पूरा विश्वास था की वे ज्ञानी पंडित के सभी सवालो का जवाब सरलता से दे देंगे।
जिसके बाद ज्ञानी पंडित ने कहा “बीरबल मै तुम्हे दो विकल्प देता हूँ जिसमे पहला विकल्प यह है की मै तुमसे 100 आसान सवाल करूंगा और दूसरा विकल्प यह है की मै तुमसे केवल एक कठिन सवाल करूंगा ” तो कहो तुम कौन सा विकल्प चुनना चाहते हो।
बीरबल ने कुछ सोचा और कहा की मै आपके एक कठिन सवाल का जवाब देना चाहूँगा।
जिसके बाद ज्ञानी पंडित ने सवाल किया “कि बताओ बीरबल इस दुनिया में पहले अंडा आया या मुर्गी” ?
बीरबल ने इतना सुनते ही तुरंत जवाब दिया कि पहले मुर्गी आई।
ये सुन पंडित आश्चर्य चकित हो गया और फिर बीरबल से कहा “कि तुम ये बात किस आधार पर कह सकते हो की पहले मुर्गी आई। इस पर बीरबल ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया और पंडित से कहा” कि मैंने आपके एक कठिन सवाल का जवाब देने के लिए कहा था। इसीलिए अब आप मुझसे दूसरा कोई सवाल नहीं कर सकते। “
बीरबल की इतनी बात सुन ज्ञानी पंडित कुछ नहीं बोल पाए और बिना कोई दूसरा सवाल या जवाब किये राज दरबार से वापिस लौट जाते है।
बीरबल ने ऐसा कर एक बार फिर अपनी चतुराई का प्रमाण दे दिया। जिसे देख बादशाह अकबर बहुत खुश हुए और बीरबल से कहा “कि तुम मेरे राज्य के सबसे चतुर व्यक्ति हो। “
अकबर-बीरबल की अन्य कहानियां :
- दुनिया का सबसे खूबसूरत बच्चा (अकबर बीरबल की कहानी)
- अकबर बीरबल की कहानी – दूज का चांद
- अकबर बीरबल की कहानी – दो गधों का बोझ
- जितनी चादर उतने पैर पसारने चाहिए (अकबर बीरबल की कहानी)
शिक्षा
इस कहानी से हमे यह शिक्षा मिलती है कि आप अपनी सोच समझ और बुद्धि का प्रयोग कर हर सवाल का जवाब बड़ी आसानी से दे सकते है। यदि आपको Akbar Birbal Ki Kahani – Pehle Murgi Aayi Ya Anda से कुछ भी नया सिखने को मिला हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे। धन्यवाद